logo

Ranchi : सरकार पर बरसे दीपक प्रकाश, कहा- अमित अग्रवाल के साथ पंकज मिश्रा के क्या है संबंध बताईए 

DEEPAK5.jpg

रांचीः 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने ईडी द्वारा अमित अग्रवाल की गिरफ्तारी पर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा है कि आज झारखंड भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया है। जांच एजेंसियों की करवाई से लगातार नए-नए मामले उजागर हो रहे हैं। राज्य की जनता जानना चाहती है कि अमित अग्रवाल के साथ मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, आइएएस पूजा सिंघल एवम प्रेम प्रकाश के क्या संबंध हैं।  राज्य में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में कई राजनेता एवं अधिकारियों की सांठ गांठ है जो परत दर परत उजागर हो रही।


भाजपा भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी 
दीपक प्रकाश ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दों पर प्रदेश भाजपा ने लगातार संघर्ष जारी रखा है। सदन से सड़क तक हर मुद्दे को चाहे वह खनिज की अवैध तस्करी हो,बालू घाटों की लूट हो, पत्थर की अवैध तस्करी हो सभी को उजागर किया है। आगे भी देश हित और राज्य हित में भाजपा का भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।