logo

दिल्ली : जादूगोड़ा में नागरिकों पर रेडिएशन का दुष्प्रभाव, राज्यसभा में सांसद दीपक प्रकाश ने उठाया मुद्दा

deepakprakash2.jpg

दिल्ली: 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने पूर्वी सिंहभूम जिलान्तर्गत पोटका प्रखंड के जादूगोड़ा में यूरेनियम उत्खनन के कारण पड़ रहे गंभीर दुष्प्रभाव पर राज्यसभा मे सवाल खड़ा किया। एक प्रश्न पर पूरक सवाल पूछते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि जादूगोड़ा में रेडिएशन का बुरा प्रभाव पड़ रहा है। पिछले 15 वर्षों में 200 अपंग बच्चों का जन्म हुआ।

महिलाओं का होता है गर्भपात
दीपक प्रकाश ने बताया कि इस क्षेत्र में लगभग 20 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का एक बार और 10 प्रतिशत महिलाओं का औसत 4 -5बार गर्भपात हो जाता है। 30 प्रतिशत बच्चों की जान कोख में ही चली जाती है। इसका समाधान तलाशना होगा। 

दिव्यांग बच्चों का होता है जन्म
दीपक प्रकाश ने कहा कि जन्म लेने वाले बच्चे भी शारीरिक और मानसिक विकलांग होते हैं। दीपक प्रकाश ने कहा कि यह सब रेडिएशन के कारण हो रहे जलीय प्रदूषण का दुष्प्रभाव है जिसके रोकथाम केलिय आवश्यक कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने सदन में सरकार से इस संदर्भ में अबतक किये गए प्रयासों की जानकारी भी मांगी।