logo

रांची : ओरमांझी की घटना पर बोले दीपक प्रकाश, मदहोश सरकार और बदहवाश कानून-व्यवस्था

a727.jpg

रांची: 

ओरमांझी के सदमा के प्रोजेक्ट हाई स्कूल में मुस्लिम समुदाय के कुछ मनचले युवकों के द्वारा स्कूल आहाते में घुसकर वहां की अध्ययनरत बालिकाओं को हथियार के बल पर दोस्ती करने की मामला सामने आया है। इसपर बीजेपी झारखंड प्रदेश कड़ी आपत्ति जताई है। 

दीपक प्रकाश ने लगाया तुष्टिकरण का आरोप
दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड में तुष्टिकरण की आग रोज नए-नए स्वरूप धारण कर रहा है जिसे हेमंत सरकार और सरकार में शामिल कांग्रेस का मौन समर्थन प्राप्त है। शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, सरकार इन असामाजिक तत्वों को अविलंब गिरफ्तार करे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश कल विद्यालय जाकर छात्राओं से मुलाकात करेंगे।

छात्राओं से मिलने विद्यालय जाएंगे दीपक प्रकाश
दीपक प्रकाश के साथ प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू भी उन छात्राओं से मिलने स्कूल जाएंगे और मामले की जानकारी लेंगे।