logo

रांची : दीपक प्रकाश बोले गांव में हमारी सरकार है, पंचायत चुनाव में 51% बीजेपी के नेता चुनाव जीते

BJP2.jpg

रांचीः 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एव सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड में गांव की सरकार भाजपा की सरकार है, पंचायत चुनाव में आए परिणाम से ये बात पूरी तरह स्पष्ट है। दीपक प्रकाश आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए ये बाते कही। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पंचायती राज व्यवस्था की बड़ी भूमिका है। देश की आत्मा गांव में बसती है। झारखंड की 70%आबादी गांवों में निवास करती है।


गांव में परिवर्तन लाने का श्रेय भाजपा को 
दीपक प्रकाश ने कहा कि ग्राम स्वराज का सपना गांधी जी ने देखा था। उन्होंने पिरामिड व्यवस्था,ट्रस्टीसिप के माध्यम से सत्ता के विकेंद्रीकरण की बात की थी ,लेकिन उनके अनुयायी बनने का दंभ भरने वाली कांग्रेस ने कभी भी ग्राम विकास पर जोर नही दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में वर्षों बाद पंचायत चुनाव भाजपा की सरकार ने हो कराया था। गांव में चौपाल लगाकर योजना बनाने का काम भाजपा की सरकार ने ही किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों की व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन लाने का श्रेय भाजपा सरकार को है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव पिछड़ा समाज के हक और अधिकार को कुचलते हुए कराया। जिसके लिए भाजपा ने लगातार संघर्ष किया है।

 

यह जीत राज्य सरकार की विफलता है 
उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न पंचायत चुनाव को भाजपा ने  अपने जनाधार को एवम वैचारिक अधिष्ठान को बढ़ाने में किया। जिससे चौकाने वाले परिणाम आए। जिला परिषद,पंचायत समिति, मुखिया के 10222 सीटों में 5361 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत हासिल की। इस प्रकार 51% से सीटों पर भाजपा के कार्यकर्ता जीते। दीपक प्रकाश ने कहा यह राज्य के जनता की जीत है, मतदाताओं की जीत है,कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है। कहा कि कि यह जीत राज्य सरकार की विफलता की जीत है।


18 अक्टूबर को हरमू मैदान समारोह 
उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की भावनाओं का सम्मान करना चाहती है, इसलिए आगामी 18 अक्टूबर को हरमू मैदान, रांची में पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित किया गया है जिसमे भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री पंचायती राज कपिल मोरेश्वर पाटिल मुख्य अतिथि होंगे ,जो स्वयं महाराष्ट्र में लंबे समय तक जिला परिषद अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि अभिनंदन के साथ पंचायत राज व्यवस्था को बेहतर बनाने,जनप्रतिनिधियों के अधिकार बढ़ाने के साथ समावेशी विकास में उनकी भूमिका बढ़ाने संबंधी विषयों पर भी समारोह में चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि समावेशी विकास ही प्रधानमंत्री का  सबका साथ सबका विकास है । श्री प्रकाश ने कहा कि कार्यक्रम में राज्य सरकार के खिलाफ गांव गांव से आंदोलन एवम राज्य सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करने की घोषणा होगी। कहा कि भाजपा गांव ,गरीब,किसान का अपमान बर्दास्त नहीं करेगी।