logo

झारखंड में मानसून की खराब स्थिति पर दीपक प्रकाश ने कहा- सूखा घोषित करे सरकार

deepak2023-07-31_at_5_44_12_PM.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने एक विज्ञप्ति जारी कर राज्य सरकार से झारखंड़ को सुखा क्षेत्र घोषित करने की मांग की है. प्रकाश ने अपने विज्ञप्ति में कहा है कि झारखंड़ में जितनी बारिश होनी चाहिए अब तक उससे काफी कम बारिश हुई है। खेतों में पानी नही होने के कारण किसानों के खेतों में धान का बिचड़ा सुख गया है। झारखंड के ज्यादातर किसान धान की खेती पर निर्भर हैं।

झारखंड को सूखाग्रस्त घोषित करे सरकार 

झारखंड की जनता का मुख्य भोजन चावल है। धान की फसल न होने से किसानों को आर्थिक रूप से काफी क्षति पहुंचेगी। झारखंड सरकार अविलंब झारखंड को सूखाग्रस्त घोषित करे एवं किसानों को अविलंब राहत राशि दे। प्रकाश ने कहा है कि पिछले वर्ष घोषित सूखा राहत का पैसा अबतक लाखों किसानों को नहीं मिला है। झारखंड़ के किसान आर्थिक मार झेल रहे हैं और सरकार चैन की वंशी बजा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसानों के पिछले वर्ष का बकाया राशि का भुगतान जल्द करे तथा झारखंड़ को इस वर्ष भी सूखा राज्य घोषित करके किसानों को आर्थिक मदद पहुंचायी जाए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT