logo

Ranchi : 32 जनजातियों का महासंगम है बिरसा मुंडा विश्वास रैली: दीपक प्रकाश

a35.jpg

डेस्क: 

बीजेपी एसटी मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि आदिवासी समाज अंग्रेजों के खिलाफ और संस्कृति, संस्कार के लिए भी लड़ाई लड़ा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासी कल्याण के लिए अलग मंत्रालय और झारखंड को अलग राज्य भी बनाया। जिसे संवारने का कार्य यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की रैली 32 जनजातियों का महासंगम है।

बीजेपी सरकारों में हुआ आदिवासियों का विकास! 
धरती आबा बिरसा मुंडा विश्वास रैली को संबोधित करते हुए नेता विधायक दल व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा की सरकारों में आदिवासी समाज का सर्वाधिक विकास हुआ। आदिवासी समाज को नौकरी दी गई साथ ही स्वरोजगार से जोड़ा गया। गांव गांव तक सड़क और बिजली पहुंचाने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार आदिवासियों की बात तो करते हैं किंतु परिवारवाद से ऊपर उठ नहीं पा रहे हैं। पत्नी, भाई, ससुराल वाले, प्रेस सलाहकार के नाम पर खदान की लीज ले रहे हैं। 

आदिवासी राज में आदिवासियों को लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के आदिवासी परिवार हेमंत सोरेन के परिवार नहीं हैं बल्कि उनके सगे संबंधी और चमचा बेलचा परिवार बन गए हैं। उन्होंने कहा कि जमींदारी प्रथा समाप्त हो गया है किंतु कलयुग के जमींदार शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन बन गए हैं। सर्वाधिक आदिवासियों का जमीन लूटने का कार्य किया। खान खनिज संपदा लूट लिया।

बीजेपी सरकार ने जनजातीय समाज को सम्मान दिया! 
 रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी प्रतिबद्ध हैं। सुदूरवर्ती इलाकों में रहने वाले जनजातीय समाज के सपने को साकार करने में मोदी सरकार ने महती भूमिका निभाई है। भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर जनजातीय गौरव दिवस मनाकर जनजातीय समाज को बडा सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि देश के 10:30 करोड़ जनजातीय समाज के लिए सर्वाधिक विकास कार्य 2014 के बाद हुआ।

 
उन्होंने कहा कि आदी आदर्श ग्राम योजना के तहत 36 हजार गांवों को चिन्हित किया गया है, 740 एकलव्य आवासीय विद्यालय का कार्य हो रहा है। आजादी के लंबे कालखंड के बाद जनजाति समाज को सम्मान और विकास कार्य मिला है।

बीजेपी शासनकाल में हुआ आदिवासी का संर्वांगीण विकास! 
रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जब जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी आदिवासी समाज का सर्वांगीण विकास हुआ। भाजपा सरकार में ही अनुसूचित जनजाति आयोग बनाया गया। आदिवासी समाज को सांस्कृतिक और पारंपरिक तरीके से मजबूत किया गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी आदिवासी समाज की चिंता नहीं की जबकि भाजपा जनजातीय समाज को परिवार मानती है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए भाजपा सरकार ने कानून बनाया किन्तु हेमंत सरकार में कानून का उल्लंघन करते हुए सर्वाधिक धर्मांतरण किया जा रहा है।