logo

Ranchi : सवा 3 करोड़ जनता हेमंत सरकार को देगी नाकामियों की सजा: दीपक प्रकाश 

deepak2.jpg

रांची: 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में रविवार को प्रदेश कार्यालय में कोर कमिटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब दीपक प्रकाश ने कहा कि यह सरकार अपनी नाकामियों और विफलताओं से घिरी है। इस सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जज, पुलिस नहीं बल्कि राज्य की सुरक्षा में चौकीदार है। हम राज्य की चौकीदारी कर रहे। 

 

सवा तीन करोड़ जनता सुनाएगी सजा! 
दीपक प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री जी! जज तो सवा तीन करोड़ जनता है जो समय आपको सजा सुनाएगी। बीजेपी मजबूत विपक्ष की भूमिका में जनता को आपकी नाकामियां बता रही। उन्होंने कहा कि यह सरकार बताए कि मुख्यमंत्री ने अपने नाम पर अपनी कलम से कैसे खान का लीज ले लिया। एक उद्योग मंत्री के रूप मे पत्नी को आद्योगिक भूमि आवंटित कर दी।

अपने भाई और अपने प्रतिनिधि को भी खनिज के पट्टे दे दिए।  ऐसे इतिहास रचने का  जवाब जनता मांग रही ,जिसे देना पड़ेगा। 

हेमंत सरकार में टूट गई जनता की उम्मीद! 
दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार को इसका जवाब जनता को देना चाहिये। यह राज्य किसी परिवार की जागीर नही बल्कि सवा तीन करोड़ जनता की  अमानत है। जनता ने राज्य सरकार को बड़ी उम्मीद से सेवा का अवसर दिया । लेकिन सारी उम्मीदें अब टूट गई। यह गठबंधन सरकार ठगबंधन ही साबित हुई। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि पंचायत चुनाव में इस सरकार ने राज्य के पिछड़ा समाज को धोखा दिया।


जनजाति समाज को जाति प्रमाणपत्र से धर्म का कॉलम हटाकर धोखा दिया। यह सरकार जनविरोधी, पिछड़ा विरोधी, महिला विरोधी, दलित विरोधी सरकार है जिसने शासन करने का नैतिक अधिकार खो दिया है।

बैठक में शामिल हुए बीजेपी के कई दिग्गज
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय,डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद सुनील सिंह,विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद समीर उरांव शामिल हुए।