logo

हजारीबाग : जब तक हेमंत सरकार को उखाड़ नहीं फेंकेंगे तब तक चैन की नींद नहीं सोएंगेः भाजपा 

bjppppp.jpg

हजारीबागः
हजारीबाग में शनिवार को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक थी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने जमकर मौजूद सरकार पर हमला बोला। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि वह राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करते रहें। कहा, हम जब तक गठबंधन सरकार को उखाड़ नहीं फेंकते तब तक चैन की नींद नहीं सोएंगे। दीपक प्रकाश ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा बीजेपी कार्यकर्ता होने के नाते हमारा लक्ष्य हमेशा आगे बढ़ते रहना है। संघर्ष करना है, तब तक विराम नहीं लेना है।उन्होंने कहा कि आज राज्य की जो स्थिति है, वैसी पहले कभी नहीं थी। मधु कोड़ की सरकार के कार्यकाल से भी अधिक भ्रष्टाचार आज देखने को मिल रहा है।


हर कार्यकर्ता को बधाई जिसने यह मामला उठाया 
श्री प्रकाश ने कहा, मुख्यमंत्री ने अपने नाम पत्थर की लीज ले रहे हैं, बसंत सोरेन ने भी लीज लिया। उनकी साली और पत्नी ने भी इंडस्ट्रियल एरिया में जमीन लिया है। उनके प्रेस सलाहकार और विधायक प्रतिनिधि ने भी लीज ली। कहा, मैं बधाई देने चाहता है भाजपा के एक-एक कार्यकर्ताओं को जिन्होंने यह मामला उठाया है । इसी का परिणाम है कि चुनाव आयोग में आज यह मामले लंबित हैं। बहुत जल्द चुनाव आयोग का निर्णय भी सामने आएगा। 


अपना संर्घष जारी रखें 
दीपक प्रकाश ने कहा, 27 माह के कार्यकाल में 4153 लोगों की हत्या हुई। 3741 बहनों के साथ दुष्कर्म हुआ और 766 नक्सली घटनाएं घटीं। राज्य की स्थिति भयावह है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को टास्क सौंपते हुए कहा कि आप जिस क्षेत्र, टोले या मुहल्ले से आते हैं वहां संघर्ष जारी रखे।  उन्होंने कार्यकर्ताओं की जवाबदेही तय करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता यहां होने वाले संवाद को नीचे तक पहुंचाए। 

 

आदिवासियों को छला है हेमंत सरकार ने
दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार ने सबसे ज्यादा आदिवासियों को ही छला है। पूजा सिंघल के पास से जो पैसा मिला वह  आदिवासियों की भलाई के काम के लिए केंद्र सरकार ने भेजे थे जिसको हड़पने का काम किया गया। साहिबगंज के पहाड़ों को यह सरकार कुतर गई। आदिवासियों को विस्थापित किया गया। इस सरकार केइर्द-गिर्द कोई भी आदिवासी नहीं है। पांच लाख लोगों को रोजगार देने का वाद था । पांच लाख तो छोड़ दीजिए, पांच सौ लोगों को भी रोजगार नहीं मिला, बेरोजगारी भत्ता देने की बात थी। लेकिन आज तक किसी के हाथ में बेरोजगार भत्ता नहीं आया कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत कार्यसमिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।