द फॉलोअप डेस्क
झारखंड भाजपा के हजारों कार्यकर्ता, राज्य की जनता ने रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम 99वें संस्करण को सुना। प्रदेश भाजपा द्वारा यह कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित हुआ। जिसमें विभिन्न बूथों पर प्रदेश के नेता शामिल हुए। इसके तहत रांची विधानसभा के सुखदेवनगर मंडल स्थित बूथ संख्या 121 पर भाजपा अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम में पूरा भारत समाया हुआ रहता है। यह कार्यक्रम एक भारत, श्रेष्ठ भारत का दर्शन कराता है। दीपक प्रकाश ने कहा कि मन की बात में भारत की सांस्कृतिक विरासत के साथ बढ़ते भारत और बदलते भारत की स्पष्ट छवि दिखाई पड़ती है। यह भारत के आम जन को देश की मिट्टी से जोड़ने वाला कार्यक्रम है। झारखंड तो प्रधानमंत्री के दिल में बसता है। उन्होंने अंगदान की चर्चा में झारखंड की सराहना की, जो राज्य के लिए गौरव का क्षण है।

जन मन को आत्मगौरव, स्वाभिमान से भर देता है- बाबूलाल
कांके विधानसभा क्षेत्र के गोंदा मंडल स्थित बूथ संख्या 349 पर मन की बात कार्यक्रम में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह कार्यक्रम देश के जन मन को आत्मगौरव और स्वाभिमान से भर देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के एक-एक शब्द माला में मोतियों की तरह पिरोने जैसा है। आधे घंटे के कार्यक्रम में श्रोता मंत्रमुग्ध हो जाता है। उन्होंने कहा कि 100वें संस्करण के कार्यक्रम को भाजपा के कार्यकर्ता ऐतिहासिक बनाएंगे।

गौरवशाली भारत का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज- नागेंद्र त्रिपाठी
चुटिया मंडल के बूथ संख्या 370 पर मन की बात सुनते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम केवल सुनने की बात नहीं बल्कि गौरवशाली भारत का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिसमे भारत के लोगों की गौरव गाथाएं समाहित है। यह कार्यक्रम सभी पीढ़ियों को देश की मिट्टी से जोड़ता है। वहीं, धुर्वा मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 373 पर कार्यक्रम सुनते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ऐसा लगता जैसे मां भारती की वंदना हो रही हो। यह संबोधन भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनता को अंधकार से प्रकाश की ओर, बुराई से अच्छाई की ओर, असत्य से सत्य की ओर जाने को प्रेरित करता है। आधे घंटे के कार्यक्रम से असीम ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू डॉप्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, सहित प्रदेश के पदाधिकारीगण, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, सांसद, विधायक भी अपने अपने बूथों पर कार्यक्रम में शामिल हुए।

एक शरीर से 9 लोगों को मिलता है नया जीवन- संजय कुमार
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार जयसवाल ने अपने बूथ संख्या 26/27 पर मन की बात कार्यक्रम सुनते हुए कहा कि पीएम ने कहा कि आधुनिक मेडिकल साइंस के इस दौर में ऑर्गन डोनेशन किसी को जीवन देने का एक बहुत बड़ा माध्यम बन चुका है। जब एक व्यक्ति मृत्यु के बाद अपना शरीर दान करता है तो उससे 8 से 9 लोगों को एक नया जीवन मिलने की संभावना बनती है। सरकार ने ऑर्गन डोनेशन के लिए 65 वर्ष से कम आयु की आयु-सीमा को खत्म करने का फैसला लिया है। इन प्रयासों के बीच, देशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आग्रह किया है कि ऑर्गन डोनर ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे आएं। आपका एक फैसला कई लोगों की जिंदगी बचा सकता है। कार्यक्रम सुनने के दौरान सुखदेव नगर मंडल के महामंत्री राजकुमार जयसवाल भाजयुमो जिला के मंत्रीशुभम कुमार जयसवाल आशीष कुमार रिंकू साहू अरुण कुमार जयसवाल रंजीत महतो आनंद कुमार अविनाश राय शंकर उराव विनोद वर्मा सहित उपस्थित थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT