logo

नेक कार्य : रिम्स में पड़े 20 लावारिस शव को मुक्ति ने दिलाई ‘मुक्ति’

436.jpg

रांची :

राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में लावारिस पड़े 20 शवों का अंतिम संस्कार हुआ। बीते कई माह से रिम्स में पड़े शव की पहचान नहीं हो रही थी। जबकि, पुलिस ने कई बार शव पहचानने के लिए विज्ञापन भी निकाला। मगर किसी की पहचान नहीं होने पर मुक्ति संस्था ने इन शवों को ‘मुक्ति’ दिलाई। जुमार नदी के तट पर सामूहित चिता सजाई गई। इससे पहले विधि विधान के साथ दाह संस्कार की रस्म भी की गई। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने मुखाग्नि दी और अंतिम अरदास परमजीत सिंह ने किया।

कई शव काफी गल गए थे

रिम्स में पड़े लावारिस शवों में कई शव की हालात काफी खराब हो गई थी। कई शव काफी गल गए थे। जिसके कारण इसे प्लास्टिक में सील किया गया। संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मार्चरी में पड़े शवों को पैक कर ट्रैक्टर में रखा और जुमार नदी के तट पर लेकर आए। जहां इन शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

1461 शवों का किया गया अंतिम संस्कार
मुक्ति संस्था की ओर से अभी तक 1461 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। बताते चलें कि मुक्ति संस्था बीते पांच सालों से लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करते आ रही है। इस संस्था में शहर के कई बड़े व्यवसाई शामिल हैं। इस संस्था के माध्यम से लगातार लावारिस शवों को मुक्ति प्रदान की जा रही है।