logo

PM नरेंद्र मोदी से परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का के गांव आने की मांग

EKKA.jpeg

रांची  

अल्बर्ट एक्का गौरव रक्षा सम्मान समिति ने पीएम नरेंद्र मोदी से परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का के गांव जारी आने की मांग की है। जारी गांव गुमला जिले में है। कहा है कि एक्का आदिवासी युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उनकी राह पर चलते हुए हजारों आदिवासी युवा सेना की ओर आकर्षित हुए। इससे राज्य में बेरोजगारी कम करने में मदद मिली। एक्का के योगदानों को देखते हुए पीएम मोदी से जारी, गुमला आने का आग्रह किया गया है। समिति ने कहा है कि अगर पीएम मोदी गुमला आते हैं, समिति की ओर से मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाया जायेगा। समिति के सदस्य आज रांची प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। डॉ विजय राज, समिति के संरक्षक सदस्य ने कहा कि परमवीर अल्बर्ट एक्का की बहादुरी और बलिदान को मान्यता मिलनी चाहिये। कहा कि प्रधानमंत्री जारी गांव का दौरा करते हैं, तो समिति गुमला जिले की सभी 159 पंचायतों में एक निःशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर लगायेगी। 

पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं एक्का 

रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ शंभू प्रसाद सिंह ने कहा कि अल्बर्ट एक्का आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। बताया कि कैसे एक्का के साहस ने कई आदिवासी युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। जिससे गुमला, सिमडेगा और खूंटी जैसे आदिवासी बहुल जिलों में बेरोजगारी में कमी आई। डॉ सिंह ने एक्का और हॉकी के दिग्गज माइकल किंडो के बीच समानताएं बताईं। किंडो ने सिमडेगा जिले से हॉकी के खिलाड़ियों की एक पूरी कतार तैयार की। डॉ सिंह ने पिछले दिनों हुए आयोजन का भी उल्लेख किया गया। इसमें एक्का की विरासत को सम्मानित करने और उनकी स्मृति को संरक्षित करने के लिए व्यापक समर्थन का पता चला।

कार्यक्रम में इनकी रही भागीदारी 
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य श्रीकृष्ण ने कहा कि प्रधानमंत्री का आगमन अल्बर्ट एक्का के गांव में होने से लोगों में देशभक्ति का भाव बढ़ेगा। समिति के अध्यक्ष दिलीप बड़ाईक ने कहा की समिति इस प्रयास के लिए प्रतिबद्ध है कि अल्बर्ट एक्का की कहानी भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहे। कार्यक्रम में प्रमुख परामर्शदाता स्वामी दिव्यज्ञान,  डॉ अटल पाण्डेय, प्रो अवधेश ठाकुर, डॉ उज्जवलदीप, डॉ अनीतेश गुप्ता, चैम्बर ऑफ कॉमर्स से मनोज मिश्रा, विकास झाझरिया, संतोष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।