रांची:
रांची के मेन रोड स्थित मल्लाह टोली हनुमान मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किया गया है। यहां भगवान हनुमान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही राज्य पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई और मंदिर के आसपास के इलाकों को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया। रांची के सीनियर एसपी किशोर कौशल ने खुद मोर्चा संभाला और ताजा जानकारी के अनुसार आरोपी को धर दबोचा।

कई जाने-माने लोग भी मौके पर पहुंचे
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मानसिक रोगी है। जिसकी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद शहर के कई जाने-माने लोग भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। गौरतलब है कि प्रदेश में हर जगह दुर्गा पूजा की धूम है। हर तरफ पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। जिस जगह तोड़फोड़ की गई उस से कुछ ही दूरी पर पंडाल निर्माण किया गया है।

दुर्गा पूजा त्योहार को लेकर प्रशासन सख्त
बता दें कि दुर्गा पूजा त्योहार को लेकर प्रशासन की ओर से राजधानी रांची में सुरक्षा के टाइट इंतजाम किए गए है। जगह-जगह सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जा रही है। वहीं, पुलिस भी पूजा को लेकर विशेष सावधानी बरत रही है ताकी शांति और सद्भाव माहौल में पूजा संपन्न हो।