logo

सुभाष मुंडा की हत्या को लेकर भाजपा विधायकों का प्रदर्शन शुरू, कहा- सीबीआई जांच हो नहीं तो मुख्यमंत्री दें इस्तीफा

ेहवोे.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आज से झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है। यह सत्र हंगामेदार रहेगा इसके पूरे आसार हैं। अभी सदन की कार्यवाही शुरू भी नहीं हुई है और भाजपा के विधायकों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। बीजेपी के विधायक सदन के बाहर माकपा नेता सुभाष मुंडा के हत्या को लेकर सरकार को घेर रहे हैं। भाजपा विधायकों का कहना है कि हेमंत सोरेन की सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने में पूरी तरह फेल है। इस सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं भाजपा विधायक अनंत ओझा ने कहा कि सुभाष मुंडा की हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए और अगर यह सरकार सीबीआई जांच नहीं करवा सकती है तो इस्तीफा दे दें क्योंकि विधि व्यवस्था कायम करने में सरकार पूरी तरह से खेल है। राज्य की जनता का भरोसा कैसे कायम होगा। कई घटनाएं हुई है। जो आदिवासी बेटा है उसके ऊपर गोलियां बरसाई जा रही है। सीबीआई जांच हो। राज्य में समाजिड कार्यकर्ता हो, राजनीतिक कार्यकर्ता हो या महिला हो सबको सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है। राज्य की जनता को भ्रमित किया जा रहा है। सीएम से कुछ कंट्रोल नहीं हो रहा है। 


मुख्यमंत्री संजीदा है हर घटना को लेकर 
इधर कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि बहुत दर्दनाक माहौल है। कानून हत्यारा को छोड़ेगी नहीं। कंट्रोल हम कर रहे है। हेमंत सोरेन बहुत संजीदा मुख्यमंत्री है। सुभाष मुंडा के हत्यारे को नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने भाजपा से सवाल करते हुए कहा है कि मणिपुर इनसे संभल नहीं रहा। महिला के साथ जो किया गया। जिस देश में महिला को देवी कहा जाता है। उस देश में महिला को नग्न किया गया उसके बारे में इनको कहना चाहिए। राज्य को हमलोग कोविड के दौरान भी जिस दिशा में ले गये उसकी भाजपा सपना भी नहीं देख सकते हैं। सुभाष मुंडा मेरे दोस्त थे उनकी मौत का मुझे भी गहरा दुख है। अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। हत्यारा कहीं भी छुपा है वह कानून से नहीं बचेंगे। वहीं कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा है कि राज्य नहीं संभल रहा ये आरोप निराधार है। कुछ घटनाएं अचानक घटती है। जिस पर रोक लगाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, लेकिन सरकार चिंतत है। तैयारियां जारी है। जिस तरह से बीजेपी के लोग बातें कर रहे हैं उनको मणिपुर पर भी बात करनी चाहिए। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT