logo

देवघर पुलिस ने 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया, छापेमारी टीम को ऐसे मिली कामयाबी 

arresying3.jpeg

देवघर 
देवघर पुलिस ने आज अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक देवघर अजीत पीटर डुंगडुंग के निर्देश पर साइबर डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। साइबर पुलिस की टीम ने देवघर जसीडीह, देवीपुर, पथरअड्डा, करों थाना क्षेत्र से 6 साइबर अपराधियों को गिरफ़्तार किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर अपराधियों की पूछताछ में स्पष्ट हुआ है कि आरोपी फर्जी बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर अधिकारी आदि बनकर लोगों को कॉल करते थे और ठगी करते थे। इस दौरान कुल 10 मोबाइल, 20 सीम, 08 एटीएम, 01 चारपहिया वाहन और 4000 रुपया नगद भी बरामद किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम 
1. राजकुमार दास उम्र करीब 28 वर्ष,  पिता कार्तिक दास, ग्राम कानपुर, रोहिणी, थाना जसीडीह,  जिला देवघर।
2. लालू कुमार यादव, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता नागेश्वर यादव, ग्राम हथबाड़ी थाना देवीपुर जिला देवघर। 
3. अजय दास उम्र करीब 21 वर्ष, पिता अर्जुन दास ग्राम अम्बा, नचनियां, थाना सारठ (पथरड्डा ओपी) जिला देवघर।
4. अर्जुन कुमार मंडल, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता रामलील मंडल, मंडल ग्राम करौं जिला देवघर। 
5. जितेन्द्र सिंह उम्र करीब 28 वर्ष, पिता जयगोविन्द सिंह, ग्राम कमलकरडीह जिला देवघर। 
6. बबलू रवानी, उम्र करीब 34 वर्ष, पिता तुलसी रवानी ग्राम रानीडीह, टोला नवाडीह, जिला देवघर। 


इन स्थानों पर की गयी छापेमारी 
देवघर के पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने जानकारी दी कि साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम ने 3 ठिकानों पर छापेमरी की। इसमें ग्राम कानपुर, रोहिणी थाना-जसीडीह, जिला-देवघर, ग्राम हथबाड़ी, थाना देवीपुर, ग्राम अम्बा, नचनियां थाना पथरड्‌डा ओपी और तीसरा ग्राम गौरीपुर थाना करौं शामिल हैं। 


 

Tags - Cyber criminal Crime NewsCrime News in HindiJharkhand Crime News