logo

पलामू : देवरी ओपी पुलिस की अवैध शराब के कारोबार पर नकेल, 22 हजार से अधिक की अवैध सामग्री नष्ट

df6n8.jpg

द फॉलोअप डेस्क
देवरी ओपी पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसते हुए मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने देवरी ओपी क्षेत्र के देवरिकला, पूर्णाडीह और बालीबीघा गांवों में एक साथ सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को अवैध देशी शराब निर्माण के कई ठिकाने मिले, जहां से भारी मात्रा में सामग्री जब्त की गई। मौके से लगभग 400 किलोग्राम फुलाया गया जावा महुआ बरामद हुआ, जिसका उपयोग देशी शराब तैयार करने में किया जाता था। इसके अलावा 9 लीटर तैयार देशी शराब और शराब निर्माण में उपयोग होने वाले कई उपकरण भी बरामद किए गए। छापेमारी दल ने सभी जब्त अवैध सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया। नष्ट की गई वस्तुओं का कुल अनुमानित बाजार मूल्य 22 हजार से अधिक बताया गया है, जिसमें 9 लीटर देशी शराब का मूल्य 225 रुपये और 400 किलो जावा महुआ का मूल्य 22 हजार रुपये शामिल है। पुलिस ने इस संबंध में देवरी ओपी में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अभियान के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।


 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand News updates< Palamu news Palamu news updates latest Palamu news Palamu News in hindi Jharkhand News Palamu news in hindi Palamu updates Palamu breaking news Palamu ne