logo

Ranchi : बुंडू सुर्य मंदिर के पास दुर्घटना में मारी गई तीनों बच्चियों के आश्रितों को मिलेगा मुआवजा

BUNDU.jpg

रांचीः 
9 अगस्त 2022 को बुंडू सुर्य मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में तीन स्कूली बच्चों की मौत हो गई थी। इस मामले में  मृत छात्राओं के आश्रितों को रांची जिला प्रशासन मुआवजा देगी। रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने आश्रितों को विशिष्ट स्थानीय आपदा सड़क दुर्घटना के तहत मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। मृतकों के आश्रितों को 1-1 लाख की मुआवजा राशि दी जायेगी।


एक बच्ची गंभीर 
गौरतलब है कि अनियंत्रित ट्रक ने बच्चों वाली स्कूल वैन को टक्कर मार दी थी।  जिससे तीनों स्कूली छात्राओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल थी। जिसका इलाज रिम्स में चल रहा है। मृतकों के आश्रितों को 1-1 लाख मुआवजा दिया जायेगा।


इनको मिलेगा मुआवजा 

आश्रित गोविंद उरांव (पुत्री- स्व. रीमा कुमारी), साधु उरांव (पुत्री- स्व. ज्योति कुमारी) एवं शंभू उरांव (पुत्री- स्व. ज्योत्सना कुमारी) को मुआवजा राशि दी जायेगी। गंभीर रूप से घायल प्रिया कुमारी (14 वर्ष) का इलाज रिम्स (रांची) में चल रहा है बता दें कि घटना रांची-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर बुंडू थाना क्षेत्र के सूर्य मंदिर के निकट हुई थी। मृत छात्राएं भास्कर सरस्वती शिशु मंदिर सूर्य मंदिर परिसर बुंडू में पढ़ाई करती थीं।