logo

पाकुड़ : स्वामी विवेकानंद जयंती पर उपायुक्त और समाहरणालय कर्मियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

jhknrtnrt.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले में आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह और समाहरणालय के कर्मियों ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के आदर्श और विचार आज भी हमें आत्मनिर्भरता, सेवा भावना और समाज कल्याण की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा का मार्ग दिखाया, जो वर्तमान समय में भी उतना ही प्रासंगिक है। उपायुक्त ने सभी से आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद जी के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें।

Tags - Latest jharkhand news jharkhand News updates latest updates Jharkhand jharkhand News in hindi latest updates jharkhand jharkhand news in hindi latest Pakur news Pakur news Updates Pakur Updates Jharkhand News Updates jharkhand News in Hindi