logo

पाकुड़ : एलपीजी गैस की कमी पर उपायुक्त मनीष कुमार ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया

gjnsr.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पाकुड़ में घरेलू गैस की किल्लत के बारे में उपायुक्त मनीष कुमार ने मीडिया को बताया कि एलपीजी गैस की समस्या सर्वर डाउन होने के कारण लोगों को थोड़ी बहुत असुविधा हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि एक-दो दिन के अंदर बैठक करके सभी गोदामों की जांच की जाएगी। साथ ही सभी ग्राहकों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी के पोर्टल के माध्यम से भी कार्य हो रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे किसी प्रकार की गैस की कमी नहीं होगी।
उन्होंने पाकुड़ में फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले के बारे में भी जानकारी दी। इसके तहत पहले ही ऐसे कार्य में शामिल लोगों पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और कार्रवाई भी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस पर पुनः जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags - Pakur LPG gas shortage LPG supply issues in Pakur Pakur gas distribution update LPG service disruption India Indian gas agency update Gas cylinder availability Pakur Pakur Deputy Commissioner announcement LPG booking portal India