logo

साहिबगंज : DC अध्यक्षता में पर्यटन स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण पर विस्तृत चर्चा, डिजिटल प्रमोशन पर दिया गया जोर

asyb_wr4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला पर्यटन प्रोत्साहन समिति (DTPC) की कार्यकारिणी समिति की त्रैमासिक बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत में पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई तथा उनकी प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे उधवा पक्षी अभयारण्य, ओझा टोली रिवरफ्रंट, बोंगा कोचा, बिन्दुवाशिनी मंदिर, शिवगादी एवं कन्हैया स्थान के सौंदर्यीकरण और आधारभूत संरचना विकास से संबंधित प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।
उपायुक्त ने कहा कि साहिबगंज जिले में प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक आस्था से जुड़े अनेक स्थल हैं, जिनका सुनियोजित विकास कर पर्यटन को नई ऊंचाई दी जा सकती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सूचना पट्ट एवं पहुंच मार्गों को बेहतर बनाया जाए, ताकि आगंतुकों को सुगम और सुखद अनुभव प्राप्त हो।
इसके साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए जिले के दर्शनीय स्थलों की आकर्षक झलक देश और विदेश तक पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक साहिबगंज आने के लिए प्रेरित हों। बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।



 

Tags - latest jharkhand newsmontha in Sahibganj Sahibganj news Updates latest Sahibganj news Sahibganj news updates latest jharkhand News jharkhand News Updates Jharkhand Updates in hindi latest updates in jharkhand