logo

जेएमएम के DNA में कभी डेवलपमेंट नहीं रहा – आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो 

SUDESH20.jpeg

रांची

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो (Sudesh Mahato) ने चांडिल डैम रिसोर्ट में आयोजित मिलन समारोह में कहा कि जेएमएम के DNA में कभी डेवलपमेंट नहीं रहा। कहा, झारखंड राज्य में जिनका शासन है वह सिर्फ एक परिवार की भलाई करने में लगा है।‌ डेवलपमेंट झारखंड मुक्ति मोर्चा के डीएनए में कभी नहीं रहा। इन्होंने राज्य के आज के साथ साथ कल को भी बर्बाद कर दिया है। जबकि हमारा उद्देश्य राज्य के हर वर्ग के सभी परिवारों के हित के लिए कार्य करना है। सबका ध्यान सबका सम्मान हमारा दायित्व है। मौके पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी का दामन थामा।

 

एससी समुदाय का नेतृत्व करने वाला कोई नहीं

सुदेश महतो ने कहा कि पंचायत, प्रखंड, जिला स्तरीय कार्यालय में बैठे अधिकारियों का जनता के प्रति व्यवहार सरकार के आचरण को दिखाता है। आज किसी भी कार्यालय में बिना पैसे दिए कोई भी काम नहीं होता। राज्य में अबुआ नहीं बबुआ राज चल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव सिर्फ वोट का नहीं, राज्य के स्वाभिमान का चुनाव है। पूर्व मंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव राम चन्द्र सहिस ने कहा कि वर्तमान मंत्रिमंडल में एससी समुदाय का नेतृत्व करने वाला कोई नहीं है। सरकार के लिए बस यह समुदाय वोट बैंक के सिवाय और कुछ नहीं। सरकार दलित, महिला, युवा विरोधी है। सरकार ने किसी भी वर्ग के लिए कुछ नहीं किया है। मौके पर सागेन हांसदा, स्वप्न सिंहदेव, दलवीर सिंह बग्गा, नन्दू पटेल, जसबीर सिंह सिद्धू, असित सिंह पातर, सुरेन महतो, मांझी साव, सचिन महतो, दुर्याेधन गोप, अमला मूर्मू इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे। 

इन्होंने ली आजसू की सदस्यता 

जेएमएम नेता रास बिहारी लायक,ग्राम प्रधान विश्व नाथ उरांव, सेवानिवृत्त शिक्षक गौरी लायक,आंनद महतो, सहदेव मंडल, सहदेव सिंह, प्रकाश गुप्ता, पूर्ण महतो, उपेन महतो, गोरांग महतो, मधु महतो, संजय महतो, अनिल महतो, सेकेन महतो, बिनोद महतो, दलू प्रमाणिक, राधु महतो, रोहीन महतो, आरती महतो, नामनि महतो, नमिता महतो, चैती महतो, सविता महतो, तारामनी महतो, अष्टमी महतो,लतिका, पद्मावती महतो, सुनीता महतो, राधिका महतो, कंचन महतो, रमेश महतो, कृतिवास महतो, सुभाष महतो, सीताराम महतो, जयराम महतो, भक्ति पद महतो, मनोहर लाल महतो, आसित महतो, जगदीश महतो, अशोक महतो,सपन महतो,नवीन महतो, सचिन महतो, भागीरथ महतो, सुधीर महतो, दयाल महतो, लालतू महतो, कृष्णा महतो, दिवाकर महतो, समचंद महतो,सचिन महतो, अरुण महतो, लक्ष्मीकांत महतो, अमित सिंह, प्रेम सिंह, विजय यादव, सुजल मंडल, विक्की तिवारी, चेतन नाग, नितेश सिंह ,जगदीश नाग, दिनेश कुमार, सूरज यादव,रंजन लोहार, रत्नेश कुमार,मिथुन शर्मा, मोनू कुमार, पप्पू सरदार, सत्यनारायण शर्मा, राकेश कुमार,जयपाल बाजपेई, अमित प्रसाद, अभिषेक कुमार, विशाल पाल, विष्णु पाल, विक्की तिवारी, निशांत कुमार समेत सैकड़ों लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn