logo

गुमला के आंजन हनुमान जन्मस्थली का विकास जारी, रांची डीएफओ श्रीकांत वर्मा ने किया दौरा

fybwr.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के गुमला जिले में स्थित भगवान हनुमान की प्रसिद्ध जन्मस्थली आंजन का लगातार विकास हो रहा है। इस पवित्र स्थल पर श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है और दूर-दूर से हनुमान भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में आज उस व्यक्ति ने आंजन का दौरा कर दर्शन किए, जिन्होंने इस स्थल के विकास की पहल की थी। वर्तमान में रांची के डीएफओ के पद पर कार्यरत श्रीकांत वर्मा, जो वर्ष 2018 में गुमला के डीएफओ थे, ने ही आंजन के विकास कार्यों की शुरुआत की थी। अपने दौरे के दौरान उन्होंने पूरे परिवार के साथ पूजा-अर्चना की तथा गरीबों के बीच कंबलों का वितरण किया। इस अवसर पर स्थानीय पुरोहितों ने उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को याद करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया।
इस दौरान श्रीकांत वर्मा ने बताया कि उनके एक संबंधी ने उन्हें इस स्थल के बारे में जानकारी दी थी। बाद में जब उनकी पोस्टिंग गुमला में हुई, तब उन्होंने स्वयं आंजन का दौरा किया और महसूस किया कि इस ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल का विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने पहले इस स्थल को देखा होगा, वे आज के स्वरूप की कल्पना भी नहीं कर सकते। उन्होंने बताया कि आंजन के विकास कार्यों की शुरुआत कोरोना काल के दौरान की गई थी। सबसे पहले यहां बांस से निर्माण कार्य कराया गया, ताकि विकास के साथ-साथ प्राकृतिक संतुलन भी बना रहे। श्रीकांत वर्मा ने कहा कि भगवान हनुमान की जन्मस्थली होने के बावजूद यह स्थल लंबे समय तक विकास से वंचित रहा, लेकिन अब धीरे-धीरे यहां सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बढ़ रही है।

Tags - latest Jharkhand News jharkhand news Updates latest updates news. Jharkhand News in hindi jharkhand Updates in hindi Jharkhand News Jharkhand Updates latest jharkhand news jharkhand news Gumla news Gumla news updates latest Gumla news Gumla New