logo

चतरा : जिले के विकास के लिए ना फंड की कमी है ना मन की कमी- सत्यानंद भोक्ता 

chatra.png

चतरा:
झारखंड सरकार के श्रम नियोजन प्रशिक्षण और कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता (Satyanand Bhokta) ने कहा कि चतरा के विकास के लिए ना फंड की कमी है ना मन की कमी (No shortage of funds nor lack of mind )। उन्होंने कहा कि कोविड-19 लहरों के कारण विकास की रफ्तार की गति थोड़ी थम गई थी। उन्होंने आगे कहा इस रफ्तार की को गति प्रदान करते हुए तकरीबन एक हजार करोड़ रुपए की राशि खर्च कर जिले का विकास किया जाएगा। 


हर गली मोहल्ले समेत गांव में होगी सड़क नालियों 
बता दें कि श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता चतरा के डुमरी में आयोजित महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन और लावालौंग के कल्याणपुर में एक फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में शिकस्त की। इस दौरान मंत्री ने अपने संबोधन में चतरा के विकास की यह बातें कहीं। उन्हें कहा कि जिले में हर गली मोहल्ले समेत गांव में सड़क नालियों का जाल बिछाया जाएगा और बिजली पानी समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से भी क्षेत्र का विकास होगा।


प्रत्येक सप्ताह के अंतिम 2  दिन मिले जनता
 उन्होंने कहा कि मेरा सारा जीवन गरीबी के दौर से गुजरा है। उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को लेकर कहा कि प्रत्येक सप्ताह के अंतिम 2  दिन मुख्यालय स्थित उनके आवास पर मिले और अपनी समस्याओं को रखें। उन्होंने समस्याओं का निष्पादन तुरंत किए जाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी तथा राजद के जिला अध्यक्ष नवल किशोर यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।