logo

रांची हिंसा : रविवार शाम DGP ने किया मेन रोड का निरीक्षण, उपद्रवी तत्वों के गिरफ्तारी की पुष्टि 

JH_DGP.jpg

रांची :
शुक्रवार को रांची में हुई हिंसक झड़प के बाद डीजीपी नीरज सिन्हा ने रविवार शाम को मेन रोड का निरीक्षण किया।  घटनास्थल का जायजा लेने के बाद उन्होंने बताया कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने घटना में शामिल कुछ लोगों को पुलिस द्वारा चिन्हित कर उनके  गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इस दौरान उनके साथ आलाधिकारी भी मौजूद रहे। 

घटना में शामिल लोगो की गिरफ्तारी का दिया भरोसा 
DGP ने आश्वासन देते हुए कहा कि घटना में शामिल लोगों को सबूतों के आधार पर चिन्हित का उनपर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। जल्द उनको सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। 

मीडिया से बातचीत में गिरफ्तारी व चल रहे छापेमारी की पुष्टि 
मेन रोड इलाके मे पहुंचे झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरे घटनाक्रम को लेकर सघन जांच की जा रही है।  साथ ही डीजीपी ने इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी होने की भी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पूरे घटना में जो भी लोग शामिल थे, उनमें से कई लोगों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तार की गयी है, बाकियों को पकड़ने के लिए विभिन्न इलाकों में लगातार छापेमारी भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और बाकी एविडेंस के आधार पर हिंसक घटना में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।