logo

देवघर : DGP नीरज सिन्हा पहुंचे बाबा मंदिर, पत्नी के साथ पूजा करते दिखे

DGG.jpg

देवघरः 
झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा देवघर स्थित बाबा मंदिर पूजा करने पहुंचे हैं।  मंदिर के पुरोहितों ने उन्हें पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई है। इस दौरान डीजीपी अपनी पत्नी के साथ पूजा करते दिखे। देवघर पहुंचते ही देवघर पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से झारखंड में मेरा कार्यकाल बेहद ही शांतिपूर्ण रहा। बता दें कि फरवरी माह में उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।