logo

DGP तदाशा मिश्रा पहुंची जमशेदपुर, सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया अवलोकन, शहर में बढ़ी सतर्कता

tadasha_mishra.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर में रविवार दोपहर पुलिस महकमे की हलचल बढ़ गई, जब राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा शहर पहुंचीं। उनके दौरे को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं और इसे हालिया चर्चित मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है। 
डीजीपी तदाशा मिश्रा के साथ जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय और सिटी एसपी कुमार शुभाशीष भी मौजूद थे। तीनों अधिकारी कदमा-सोनारी लिंक रोड पहुंचे और मौके पर पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत करते नजर आए। इस दौरान आसपास के इलाकों में भी पुलिस की गतिविधियां तेज रहीं।
डीजीपी ने कदमा-सोनारी लिंक रोड पर कुछ समय तक रुककर अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। बातचीत के दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई। हालांकि आधिकारिक तौर पर दौरे को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।
जानकारी के अनुसार, इस दौरे को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि डीजीपी तदाशा मिश्रा कैरव गांधी अपहरण मामले की जांच और शहर में चल रही प्रगति की समीक्षा के लिए जमशेदपुर पहुंची हैं। पुलिस महकमे में इस मामले को लेकर पहले से ही गंभीरता बनी हुई है।
डीजीपी का अचानक शहर में पहुंचना और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर मौजूद रहना इस बात का संकेत देता है कि किसी अहम मामले पर फोकस किया जा रहा है। कैरव गांधी अपहरण मामले को लेकर चल रही जांच के बीच यह दौरा पुलिस की सक्रियता और दबाव दोनों को दर्शाता है। आने वाले समय में इस दौरे से जुड़े और संकेत सामने आने की संभावना है।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest updates Jharkhand Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand updates in hindi Jamshedpur news Updates Jamshedpur news updates latest Jamshedpur news updates latest Jamshedpur news