logo

गैंगस्टर प्रिंस खान के करीबी सैफी अब्बास धनबाद पुलिस ने रिमांड पर लिया, एयरपोर्ट पर किया गया था गिरफ्तार 

princekhan.jpg

धनबाद 
वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के करीबी सहयोगी सैफी अब्बास उर्फ 'मेजर' को धनबाद पुलिस ने रिमांड पर लिया है। उसे दुबई से भारत लौटते ही कोलकाता हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (दमदम) पर गिरफ्तारी के बाद कोलकाता पुलिस ने उससे शुरुआती पूछताछ की। बाद में उसे धनबाद पुलिस को सौंप दिया गया। धनबाद लाने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) ने पुलिस को तीन दिनों का रिमांड दिया।

प्रिंस खान गैंग का 'राइट हैंड' था

पुलिस 2 मई तक एक गुप्त स्थान पर मेजर से गहन पूछताछ कर रही है। इस दौरान कई डीएसपी और विभिन्न थानों की टीमें गैंग के नेटवर्क, फंडिंग और उसके सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हैं। जांच में सामने आया है कि मेजर, प्रिंस खान गैंग का 'राइट हैंड' था। वह व्यापारियों से रंगदारी वसूली, धमकी भरे ऑडियो-वीडियो भेजने और फायरिंग की घटनाओं में सक्रिय भूमिका निभाता था। धनबाद जिले में मेजर के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और रंगदारी समेत करीब 15 मामले दर्ज हैं। 25 से अधिक अन्य मामलों में भी उसका नाम सामने आ चुका है।


 

Tags - Dhanbad Police Saifi Abbas gangster Prince Khan arrested  airport Jharkhand News