logo

धनबाद में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी में मारी टक्कर, 2 सगी बहनों की मौत 

dhn06.jpeg

धनबाद
धनबाद के बिरसा मुंडा पार्क के समीप सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बहन गोमो की रहने वाली हैं। हादसा घर जाने के क्रम में हुआ है। सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने स्कूटी में टक्कर मार दी।  टक्कर के बाद स्कॉर्पियो भी पलट गई। स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो में सवार लोगों को निकाला। स्कॉर्पियो में तीन लोग थे, ये सभी गिरिडीह के रहने वाले हैं। जबकि मृतका गोमो की रहने वाली बताई गयी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्कॉर्पियो में सवार लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

हादसे के बाद लोगों ने जाम की सड़क


हादसे के बाद इलाके  में अफरा-तफरी का माहौल है। वहीं, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। इससे सड़क पर दोनों ओऱ से वाहनों की लंबी कतार लग गयी है। पुलिस औऱ जिला प्रशासन के अधिकारी आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन खबर लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी हुई है। वहीं, दोनों मृतका बहनों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Road AccidentdhanbaddeathJharkhand News