logo

धनबाद : 10वीं के छात्र ने किया सुसाइड, मूर्ति विसर्जन में दोस्तों से इस बात को लेकर हुआ था विवाद 

sucide18.jpeg

धनबाद 
 

धनबाद में 10वीं के छात्र ने सुसाइड कर लिया है। छात्र के परिवार वालों ने बताया कि कल शुक्रवार रात को वह अपने दोस्तों के साथ सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए घर से निकला था। वहां दोस्तों के साथ उसका विवाद हुआ औऱ वो मूर्ति विसर्जन किये बिना ही घर लौट आया। आने के बाद से काफी डिप्रेशन में था। कुछ देर बात रात को ही उसने अपने कमरे का दरवाजा का अंदर से बंद कर लिया। घरवालों ने काफी आवाज दी लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। देर रात जब उसकी खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो कमरे में उसका शव फांसी के फंदे से झूलता मिला।

 

पुलिस को दी गयी सूचना 

मृतक छात्र के पिता ने बताया कि काफी आवाज देने पर बेटे ने जब दरवाजा नहीं खोला, तो किसी तरह खिड़की को खोला गया। अंदर का नजारा देखकर घर में कोहराम मच गया। पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। पिता ने अनुमान लगाते हुए कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान दोस्तों से हुए विवाद के बाद उनका बेटा डिप्रेशन में था। हो सकता है कि इसी कारण उसने फांसी लगाकर सुसाइड किया हो। कहा कि पिछले साल भी मूर्ति विसर्रजन के दौरान बेटे का दोस्तों से मामूली विवाद पर विवाद हो गया था।