logo

रांची : धोनी फिर बने राज्य के सबसे बड़े करदाता, इस साल एडवांस टैक्स के रूप में 38 करोड़ का किया भुगातान 

thala1.jpg

रांची : 
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह  धोनी फिर बने झारखंड के सबसे बड़े करदाता बन गये हैं। उन्होंने इस वर्ष एडवांस टैक्स के रूप में 38 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। जमा की गयी राशि के हिसाब से इस साल उनकी आमदनी 130 करोड़ रुपये से कुछ अधिक होने का अनुमान है। क्रिकेट जगत में आने के बाद से वह लगातार झारखंड के व्यक्तिगत सबसे बड़े करदाता रहे हैं। पिछले वित्तीय वर्ष (2020-21) में उन्होंने 30 करोड़ रुपये का एडवांस टैक्स जमा किया था। इस तरह उन्होंने चालू इस साल आठ करोड़ रुपये अधिक एडवांस टैक्स का भुगतान किया है। 

 

आइपीएल की वजह से इजाफा :
वित्तीय वर्ष 2020-21 में कोरोना काल में व्यापारिक गतिविधियों के साथ ही खेल पर लंबे समय तक प्रतिबंध लगा रहा। इसके उनकी आमदनी भी प्रभावित हुई। कोविड-19 की वजह से आइपीएल भी तय समय से नहीं हुआ था। खेल के आयोजन की अनुमति मिलने के बाद आइपीएल शुरू हुआ। हालांकि बीच में ही मैच को दुबई शिफ्ट कर दिया गया था। दूसरी लहर में लॉकडाउन हुआ, लेकिन इसकी अवधि पहली लहर के मुकाबले काफी कम रही। चालू वित्तीय वर्ष में आइपीएल का आयोजन हुआ। आइपीएल की वजह से धोनी ने की  आमदनी में 30% की बढ़ोतरी हुई । 


इस वर्ष आठ करोड़ अधिक एडवांस टैक्स दिया
पूर्व कप्तान ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 38 करोड़ रुपये का एडवांस टैक्स जमा किया है। चालू वित्तीय वर्ष में अप्रैल 2021 से नवंबर 2021 तक की अवधि के लिए उन्होंने 13 करोड़ रुपये एडवांस टैक्स के रूप में जमा किये थे। इसके बाद उन्होंने एडवांस टैक्स के रूप में 25 करोड़ रुपये जमा किये।