logo

धोनी को बिजनेस में मिला धोखा, दोस्त ने लगाया 15 करोड़ का चूना; सिविल कोर्ट में क्रिमिनल केस दर्ज

dhoni8.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिमिनल केस दर्ज कराया है। उन्होंने रांची सिविल कोर्ट में केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि क्रिकेट अकादमी को लेकर है कोई विवाद है, जिसको लेकर 2017 में एग्रीमेंट हुआ था। जिन लोगों पर एमएस धोनी ने केस दर्ज किया है उनके नाम मिहिर दिवाकर और सौम्या है। धोनी ने लीगल नोटिस भी भेजा है। करीब 15 करोड़ के नुकसान का दावा किया गया है। 

 

बताते चलें कि एमएस धोनी ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मिहिर दिवाकर धोनी के करीबी दोस्त और बिजनेस पार्टनर रहे हैं। मिहिर दिवाकर ने दुनियाभर में क्रिकेट एकेडमी खोलने के लिए 2017 में धोनी के साथ समझौता किया था। आरोप है कि दिवाकर ने समझौती की शर्तों का पालन नहीं किया। इस मामले में अरका स्पोर्ट्स  को फ्रेंचाइजी का शुल्क भुगतान करना था।
प्रॉफिट शेयर करना था लेकिन आरोप है कि मिहिर दिवाकर ने इसका उल्लंघन किया। धोनी को 15 करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है
 

महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2021 को अरका स्पोर्ट्स से अथॉरिटी लेटर वापस ले लिया था। धोनी ने कंपनी को कई कानूनी नोटिस भेजा लेकिन जवाब नहीं आया। धोनी के वकील दयानंद सिंह ने कुछ मीडिया चैनलों से बातचीत में दावा किया कि अरका स्पोर्ट्स ने धोखाधड़ी की जिससे 15 करोड़ का नुकसान हुआ़।