logo

धोनी के दोस्त मिहिर दिवाकर नोएडा से गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी का है आरोप

mihir2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को जयपुर पुलिस ने बुधवार देर रात नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। मिहिर के खिलाफ धोनी ने 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी पर जयपुर में धोनी के नाम पर क्रिकेट एकेडमी खोलने का आरोप है। धोनी ने मिहिर पर आरोप लगाया था कि जयपुर में उनके नाम से क्रिकेट एकेडमी खोलने के लिए डील की गई थी, लेकिन दोनों में समझौता खत्म हो गया था। इसके बाद धोनी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए जयपुर में मुकदमा दर्ज कराया था। जयपुर पुलिस रात को लोकेशन के आधार पर नोएडा पहुंची और सेक्टर-16 स्थित डब्ल्यूटीटी बिल्डिंग से मिहिर को गिरफ्तार कर लिया


इस मामले में जयपुर पुलिस की टीम बुधवार देर रात लोकेशन के आधार पर नोएडा पहुंची और सेक्टर-16 स्थित डब्ल्यूटीसी बिल्डिंग से मिहिर दिवाकर को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे जयपुर पुलिस अपने साथ ले गई। मिहिर दिवाकर महेंद्र सिंह धोनी के बचपन के दोस्त हैं और पूर्व क्रिकेटर भी हैं। नोएडा के एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि इस मामले में जयपुर पुलिस ने कोई आधिकारिक जानकारी नोएडा पुलिस को नहीं दी है।

क्या है पूरा मामला

महेंद्र सिंह धोनी ने अरका स्पोर्ट एंड मैनेजमेंट कंपनी पर धोखाधड़ी का केस रांची डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दर्ज कराया था। धोनी के करिबी मिहिर दिवाकर और सौम्या दास ने यह कंपनी शुरु की थी। धोनी भी कंपनी में पार्टनर थे। इस कंपनी का लक्ष्य दुनिया के बड़े शहरों में क्रिकेट एकेडमी खोलना था। धोनी की कंपनी से हुई डील के मुताबिक मिहिर दिवाकर और सौम्य दास को उन्हें फ्रेंचाइजी शुक्ल और प्रॉफिट में हिस्सेदारी देनी थी। ऐसा ना होने पर धोनी ने 15 अगस्त 2021 में अरका स्पोर्ट्स को कानूनी नोटिस भेज दिया। इसके बाद भी दिवाकर और दास कंपनी के ऑपरेशन के लिए धोनी के नाम का इस्तेमाल करते रहे। ऐसे में धोनी ने कोर्ट में कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। केस के मुताबिक अरका स्पोर्ट्स की धोखाधड़ी के कारण धोनी को करीब 15 करोड़ का नुकसान हुआ।
 

 

Tags - dhoni ms dhonicsk dhoni mahendra singh dhonimihir diwakar