logo

रोचक : धोनी का कड़कनाथ मुर्गा अब बिकने के लिए तैयार, फार्म हाउस में जाकर ऐसे खरीदें 

kadaknath_dhoni.jpg

रांचीः
महेंद्र सिंह धोनी ने जब  से अंतराष्ट्रीय क्रिकट से सन्यास लिया है तब से वह कृषि से जुड़े काम में काफी सक्रिय नजर आ रह हैं। सिमलिया स्थित उनके फार्म हाउस में बहुत बड़े पैमाने पर खेती करवाई जाती है। इसके साथ ही धोनी कड़कनाथ मुर्गे का भी पालन करवा रहे हैं। अब उनका सभी कड़कनाथ मार्केट में बिकने को तैयार है। धोनी ने अप्रैल में ही दो हजार कड़कनाथ चूजों का ऑर्डर दिया था। उनके फार्म हाउस में एक फॉल्ट्री फार्म भी है।जहां इन चूजों को रखा गया है। 


बेहद टेस्टी है धोनी का कड़कनाथ 
धोनी के सभी कड़कनाथ मुर्गे "प्योर लाइन" नस्ल के है। उनको क्रॉस्ड नहीं करवाय गया है। हर मुर्गा बेहद ही स्वादिष्ट और पौष्टिक है। साथ ही प्रतिरोधक क्षमता भी भरपूर होगी। इन मुर्गों को सीधे बाजार में नहीं बेचकर फार्म हाउस के जरिये ही बेचा जाएगा। यानि कड़कनाथ खरीदने के लिए सीधे फार्म जाना होगा। धोनी के मुर्गों का वजन अब 800 ग्राम से 1 किलो हो गया है। कड़कनाथ मुर्गियों के अंडों को भी बाजार में बेचने जा सकता है। 


ऐसा मुर्गा कहीं नहीं मिलता
बता दें कि रांची के करीब इजा फार्म में कड़कनाथ मुर्गा पालन शुरू किया है, जिसे अब वो रांची के बाजार में बेच रहे हैं। इस मुर्गे में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है। कड़कनाथ जैसे क्वालिटि वाला मुर्गा दुनिया में कहीं नहीं मिलता। कड़कनाथ का जीआई टैग मध्यप्रदेश सरकार के पास है।  राज्य सरकार ने करीब 03 साल पहले इसका जीआई टैग हासिल किया था।