द फॉलोअप डेस्क, रांची
रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर बाइक चलाते हुए देखे गए. दरअसल इन दोनों माही रांची से सटे शिमलिया स्थित अपने नीजि आवास में समय बिता रहे हैं. ऐसे में स्वाभाविक है कि महेंद्र सिंह धोनी अक्सर अपने निजी कार्यों के लिए बाहर निकला करते हैं. अभी हाल ही में कुछ दिनों पहले महेंद्र सिंह धोनी अपने दोस्त सीमांत लोहानी उर्फ चित्तू के साथ कार से रांची की ओर जा रहे थे. उस दौरान वे रांची का रास्ता भूल गए थे. रास्ता भूलने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुआ. जिसमें धोनी अनजान राहगीर से रास्ता पूछते हुए नजर आ रहे हैं. जब भी धोनी अपने आवास से बहार निकलते हैं, किसी न किसी जगह पर फैंस की नजर उनपर पड़ ही जाती है. उसी प्रकार यह तस्वीर धोनी के अपने आवास में प्रवेश करते समय की है. जिसमें धोनी अपनी पसंदीदा मोटरसाइकिल पर हेलमेट पहने हुए घर में प्रवेश कर रहे हैं. जहां धोनी के फैन उन्हें माही सर कहकर आवाज़ लगा रहे हैं.

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N