logo

जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न से सम्मानित होंगे धोनी, सलीमा टेटे को भी मिलेगा अवॉर्ड

AWARD.jpeg

रांची 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और हॉकी प्लेयर सलीमा टेटे को जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न से सम्मानित किया जायेगा। उम्मीद फाउंटडेशन की ओऱ से रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी गयी। फाउंडेशन के अधिकारियों ने बताया कि 3 जनवरी को 2024 को झारखंड आंदोलनकारी औऱ हॉकी के महान खिलाड़ी जयपाल सिंह मुंडा की स्मृति में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में न सिर्फ खिलाड़ियों, बल्कि कोच और खेल को प्रोत्साहित करने वालीं झारखंड की संस्थाओं को भी सम्मानित किजा जायेगा। बताया कि कार्यक्रम में खिलाड़ियों को 6 श्रेणी में सम्मानित किया जायेगा। इनमें जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न, जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार, गुरु सिल्वानुस डुंगडुंग पुरस्कार, गुरु द्रोणाचार्य पुरस्कार, भगवान बिरसा मुंडा साहसिक पुरस्कार और झारखंड खेल रत्न पुरस्कार भी शामिल हैं। 


किस खिलाड़ी को कौन सा सम्मान 

फाउंडेशन के महासचिव निरंजक भारती ने बताया कि जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार के लिए कुल 25 खिलाड़ियों के नाम पर सहमति बनी है। इसमें एमएस धोनी सहित सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, निक्की प्रधान, गोल्डी मिश्रा, दीप्ति कुमारी, विजय हांसदा, आशा किरण बारला, फ्लोरेंस बारला, सुनील बहादुर, कृष्णा खलखो, अमिषा उरांव सहित अन्य खिलाड़ी के नाम शामिल है। वहीं, 28 खिलाड़ियों को जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार दिया जायेगा। इनमें रूपा रानी तिर्की, गुरु चरण बेसरा, निशांत तिर्की, आकाश उरांव, गीता कुमारी, लवली कुमारी, सुशांत उरांव, विकास उरांव, अंजू टुडू सहित अन्य खिलाड़ियों के नाम हैं। 

10 कोच होंगे सम्मानित 

आयोजन में विभिन्न खेलों के 10 कोच को सम्मानित किया जायेगा। इनमें हरेंद्र कुमार सिंह, चंद्रेश्वर साहू, दीपक गोप, आनंद गोप, एडम होरो, ज्योति साहू, आशू भाटिया सहित अन्य भी हैं। इसी तरह गुरु द्रोणाचार्य अवार्ड, लाइफ टाइम अचिवमेंट के लिए अलग से 9 कोच का चयन किया गया है। इनमें मधुकांत पाठक, जयदीप सरकार, बीएस राव, पूर्णिमा महतो, रिजवान अली, चंचल भट्टाचार्य, प्रतिमा बरवा सहित अन्य के नाम शामिल हैं। साथ ही, 11 खेल प्रशिक्षण संस्थानों को भी सम्मानित किया जायेगा। इनमें जेएसएसपीएस, बिरसा मुंडा फुटबॉल एकेडमी सिल्ली, मोगिया नेशनल वॉलीबॉल एकेडमी और अन्य के नाम शामिल हैं।