logo

पाकुड़ में पुल मापी को लेकर विवाद, मुखिया और ग्रामीणों के बीच जमकर हंगामा, पुलिस से सुरक्षा की मांग

dyjsyjysrysr.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ के गंधाईपुर पंचायत क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत बनने वाले पुल की मापी को लेकर गुरुवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। पुल निर्माण स्थल पर गंधाईपुर पंचायत के मुखिया हारून अली और गोपीनाथपुर गांव के ग्रामीणों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला धमकी, गाली-गलौज और गांव का रास्ता घेरकर आवागमन रोकने तक पहुंच गया। घटना को लेकर ज़िला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने पाकुड़ मुफ्फसिल थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। मुखिया हारून अली एक प्राइवेट आमीन के साथ पुल निर्माण स्थल पर मापी कर रहे थे। इसी दौरान गोपीनाथपुर के सिद्धांतो मंडल और सरसकार मंडल ने मापी की जानकारी पूछी। आरोप है कि मुखिया इस पर नाराज हो गए और दोनों ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की धमकी भी दी। हंगामा बढ़ता देख अन्य ग्रामीणों के साथ पिंकी मंडल के पति और भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रंकुश मंडल मौके पर पहुंचे। पिंकी मंडल के अनुसार उनके पति और ग्रामीणों के साथ भी मुखिया ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

बाद में जब वह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचीं तो उनके साथ भी गाली-गलौज और धमकी दी गई। ज़िला परिषद सदस्य ने आवेदन में लिखा है कि घटना के करीब आधे घंटे बाद मुखिया हारून अली ने अपने करीब 100 सहयोगियों के साथ गोपीनाथपुर गांव के दक्षिणी रास्ते को घेर लिया। भीड़ ने ग्रामीणों के बाहर निकलने पर रोक लगा दी और गंदी गालियां और धमकियां दीं।
शाम करीब 4:30 बजे पिंकी मंडल ने थाना को घटना की सूचना दी। पुलिस की गाड़ी पहुंचते ही भीड़ इधर-उधर भाग गई और रास्ता खुल गया। बावजूद इसके ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। पिंकी मंडल ने थाना प्रभारी से मांग की है कि मामले में सन्हा दर्ज किया जाए, दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो, उनके परिवार सहित पूरे गोपीनाथपुर गांव के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इधर गंधाईपुर के मुखिया हारून अली ने बताया कि पुल निर्माण के लिए अमीन को साथ में लेकर स्थल पर पहुंचे थे। जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल के द्वारा लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं उल्टे उनके ससुर, पति समेत अन्य 40 समर्थकों ने हमें ही धमकी दिया था जिसका रन हम वहां से चले जाना मुनासिब समझा था।

 

Tags - latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News Jharkhand News in hindi pakur News Updates latest pakur News Pakur News Updates latest Pakur News pakur Updates in Hindi pakur News in hindi