logo

AJSU पार्टी की जिला समिति की बैठक संपन्न, भावी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

ajus_party.jpg

द फॉलोअप डेस्क

आजसू पार्टी मुख्यालय में रांची जिलाध्यक्ष संजय महतो के अध्यक्षता में रांची जिला समिति की बैठक हुई। जिसमे पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में रांची जिला समिति के भावी कार्यक्रमों पर चर्चा एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी जिला के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश एवं प्रेरित किया गया। 


राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर 
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना सुविधा शुल्क के कोई काम नही होता। जिससे आम जनता त्रस्त है। ऐसी स्थिति में आजसू पार्टी शांत नहीं रहेगी। प्रखंड मुख्यालयों में हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित कर सरकार का पर्दाफाश करने का कार्य आजसू पार्टी करेगी। कार्यक्रम में उस क्षेत्र के पार्टी के सभी पदाधिकारी का उपस्थित रहेंगे। 


ये लोग हुए शामिल
बैठक में मंच का संचालन रांची ज़िला प्रवक्ता रोशन मुंडा ने किया। साथ ही चिरंजन महतो, श्याम कुमार महतो, गौतम साहू, जलनाथ चौधरी, बीरेंद्र सिंह भोक्ता, रामधन बेदिया, प्रकाश लकड़ा, त्रिलोचन महतो, प्रत्युष प्रशांत, बिप्लव बिस्वास, बीरेंद्र तिवारी, रविन्द्र करमाली, अमन सहदेव, जगरनाथ महतो, सुसेन प्रामाणिक, रमेश मुंडा, सूरज मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N