logo

शर्मनाक : महज 1500 रुपये के लिए दिव्यांग की लाठी डंडे से पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

jguyhifd.jpg

गुमला: 
दुमका थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां महज 1500 रुपए के लिए एक दिव्यांग की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम बिंदेश्वर उरांव है वह एक पैर से दिव्यांग था। 


चर्चा का विषय 
दिव्यांग की हत्या की  चर्चा का विषय है। मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान की। परिजनों के अनुसार हाथी पांव के कारण बिंदेश्वर चल फिर नहीं पा रहा था, जिस कारण छह माह पहले मिशन बदलाव के सदस्यों के सहयोग से उसके एक पैर को कटवा दिया गया था।  जिसके बाद बैशाखी लेकर वह इधर-उधर मांग कर खाता था। 

 

1500 के लिए हत्या 

मृतक के पिता जिदन उरांव के बयान पर गुमला पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बुधवार की दोपहर में पुलिस ने घटना स्थल से खून लगा बांस बरामद किया है। मामले को लेकर एसडीपीओ मनीष चन्द्र लाल ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 1500 रुपए उधार के लेनदेन में मारपीट की गयी है। आरोपियों के नाम पंकज राम और रोहित सिंह है।