logo

देवघर : मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर, देर तक चली बैठक मेें भी नहीं बनी बात

doctors.jpg

देवघर: 
देवघर में डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गये हैं, मंगलवार को देर तक हुई बैठक के बाद भी कोई हल नहीं निकला है। बैठक में IMA के पदाधिकारी, कई बड़े डॉक्टर और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। कहा जा रहा है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक सभी डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। ओपीडी सेवा और इमरजेंसी सेवा भी बंद रहेगी। 


कई मांग है डॉक्टरों की 
दरअसल डॉक्टरों की सुरक्षा की दृष्टिकोण से कई मांग की है। उनमें से सबसे मुख्य मांगे ये है कि अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो।  अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़े। CS डॉ. सीके शाही ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक देवघर के लोग भगवान भोलेनाथ भरोसे रहेंगे। बता दें कि 19 डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। 


कहां से शुरू हुआ मामला 
दरअसल, मंगलवार सुबह देवघर सदर अस्पताल में एक्सीडेंट केस आया था। घायल की हालत गंभीर थी इसलिए परिजन जल्द इलाज करने को कह रहे थे। पहले तो परिजनों की डॉक्टर से बहस हुई फिर हाथापाई होने लगी। जिसके बाद नाराज डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। निजी अस्पताल सहित जिला भर के डॉक्टर के समर्थन में उतर आए हैं और सभी हड़ताल पर चले गये हैं।