logo

विभिन्न दलों के दर्जनों लोगों ने थामा जेएमएम का दामन, मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दिलाई सदस्यता 

MT22.jpg

गढ़वा
गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के गढ़वा प्रखंड अंतर्गत मधेया पंचायत के दर्जनों लोग विभिन्न दलों को छोड़ कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए। सोमवार को पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी ने पार्टी की सदस्यता ली। मंत्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर पार्टी में शामिल किया। मौके पर मंत्री ठाकुर ने कहा कि जितने अधिक से अधिक लोग जेएमएम में शामिल होंगे पार्टी और भी ज्यादा मजबूत होगी। जेएमएम संपूर्ण झारखंड वासियों की अपनी पार्टी है। इसे अधिक से अधिक मजबूत बनाना सभी झारखंड वासियों का कर्तव्य है। 


उन्होंने कहा कि राज्य में जब से माटी की पार्टी जेएमएम के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनी है तब से लगातार पूरे राज्य में सर्वांगीण विकास हो रहा है। यही कारण है कि गढ़वा के प्रत्येक गांव प्रत्येक टोला के लगभग सारे लोग दूसरे दलों को छोड़कर जेएमएम में शामिल हो रहे हैं। मंत्री ने कहा कि सभी लोग सरकार की नीति, सिद्धांतो एवं जनहित में चलाये जा रहे योजनाओं की जानकारी जन-जन पहुंचायें। साथ ही योजनाओं का लाभ भी लोगों को दिलायें। 


पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से गोलू तिवारी, रौशन चौबे, दीपरंजन कुमार, पवन कुमार, वेद प्रकाश, प्रताप कुमार, अंजय कुमार, तरूण कुमार, हरिओम तिवारी, प्रतीक कुमार आदि का नाम शामिल है। मौके पर मुख्य रूप से जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, नवीन तिवारी, चंदा देवी, सलीम जाफर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। 

Tags - Mithilesh ThakurJMMJharkhand News