logo

मरीन ड्राइव कदमा में 100 करोड़ के श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक केंद्र की आधारशिला, द्रौपदी मुर्मु ने किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आज बुधवार को जमशेदपुर में मरीन ड्राइव कदमा स्थित प्रस्तावित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण हेतु बुधवार को भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की गरिमामयी उपस्थिति रही। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुए समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिलापट्ट का अनावरण कर केंद्र की आधारशिला रखी। इस अवसर पर सांसद बिद्युत बरन महतो, विधायक सरयू राय और विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य मौजूद रहे। करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह केंद्र ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर पुरी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। केंद्र का संचालन ‘श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट’ द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि कुछ संस्थाएं केवल संरचनाएं नहीं होतीं, बल्कि वे मानव जीवन को भी दिशा और संस्कार देती हैं। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सामाजिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समन्वय का एक भव्य और जीवंत प्रतीक बनेगा। मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट की पहल को सराहनीय बताते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह केंद्र राज्य ही नहीं, बल्कि देश के लिए भी आस्था और संस्कृति का प्रमुख केंद्र बनेगा। समारोह में टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टी. वी. नरेंद्रन, ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी एस. के. बेहरा, ट्रस्टी मनोरंजन दास और श्रीधर प्रधान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Tags - Marine Drive Kadma Jagannath Spiritual Center Jamshedpur foundation stone ceremony President Droupadi Murmu foundation laying Santosh Kumar Gangwar Governor Jharkhand Hemant Soren inauguration event Dharmendra Pradhan central minister presence 100 c