logo

जमशेदपुर : नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने 2 को घायल कर खंभे में मारी टक्कर, भीड़ ने की पिटाई

ftnusr6nu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर-16 में शुक्रवार देर शाम एक बेकाबू स्कॉर्पियो चालक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो संख्या JH10BS4040 तेज रफ्तार से मानगो की ओर से परडीह की दिशा में जा रही थी। इसी दौरान रोड नंबर-16 के पास चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े दो युवकों और एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन बिजली के खंभे से टकराते ही रुक गया। इस हादसे में वाहन का आगे का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। वहीं जब लोगों ने चालक को नशे की हालत में पाया, तो उसे गाड़ी से बाहर निकालकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही टाइगर मोबाइल की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने चालक को भीड़ से बचाया और थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि चालक पूरी तरह शराब के नशे में था। वाहन को जब्त कर लिया गया है और चालक के खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने, लापरवाही से गाड़ी चलाने और सड़क दुर्घटना के मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रोड पर रात के समय तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही आम बात है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने मांग की है कि इस मार्ग पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी हादसे के बाद कानून अपने हाथ में न लें, बल्कि तत्काल पुलिस को सूचना दें।



 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest updates Jharkhand Jharkhand News updates jamshepur News jamshepur News in Hindi latest jamshepur News jamshepur News in hindi jamshepur News updates latest jharkhand News jharkhand News Updates