logo

DSPMU का नाम बुधु भगत के नाम पर घोषित होने पर आदिवासी छात्र संघ ने ढोल-नगाड़े के साथ बांटी मिठाई

acs00.jpg

रांची

झारखंड सरकार द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) का नाम बदलकर वीर शहीद बुधु भगत विश्वविद्यालय किए जाने के फैसले का विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर आदिवासी छात्र संघ (ACS) की पहल पर सभी विभागों में ढोल-नगाड़ों के साथ जाकर मिठाई बांटी गई और उत्सव का माहौल रहा। छात्रों, फैकल्टी, स्टाफ, सफाईकर्मियों और गार्ड्स समेत सभी ने एकजुट होकर इस ऐतिहासिक निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।
ACS-DSPMU इकाई के अध्यक्ष विवेक तिर्की ने कहा, "यह केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि झारखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी बुधु भगत जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह क्षण वर्षों के संघर्ष और जनएकता की सफलता का प्रतीक है।"


ACS के केंद्रीय मीडिया प्रभारी सुमित उरांव ने इसे आदिवासी चेतना और झारखंडी अस्मिता की ऐतिहासिक जीत बताया और कहा, "यह फैसला उन सभी साथियों को समर्पित है जिन्होंने आठ वर्षों तक लगातार संघर्ष किया। झारखंड सरकार और कैबिनेट ने जनभावनाओं का सम्मान किया है, इसके लिए हम आभारी हैं।" ACS रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष मनोज उरांव ने कहा,
"बुधु भगत जैसे वीर सपूत के नाम पर विश्वविद्यालय समर्पित होना नई पीढ़ी को उनके संघर्ष से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा। यह निर्णय हमारी सांस्कृतिक जड़ों को और मज़बूत करेगा।" कार्यक्रम में झारखंड सरकार, राज्य कैबिनेट और स्थानीय विधायक विकास सिंह मुंडा को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
मुख्य सहभागियों में विवेक तिर्की, मनोज उरांव, सुमित उरांव, दीपा कच्छप, अमित टोप्पो, आलोक तिर्की, बिंजल मिंज, अंजलि बड़ा, दिनेश उरांव, सीताराम उरांव, सुजीत बैथा, सोनी उरांव, कृष्णा हांसदा, खुशबू मिंज, अशोक उरांव, राजू व राजकुमार मुर्मू, सुमन, पुष्पा, अनीशा, बिनिता, राहुल कुजूर, रामबृत, सुनीता, फूलमनी, रोहित, वंदना, सिकंदर होन्होगा समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News