डेस्क:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने शनिवार को कहा कि नई पीढ़ी को शिक्षा की ओर अग्रसर करना है जिससे उन्हें सक्षम बनाया जा सके सीएनटी (CNT) और एसपीटी (SPT) एक्ट के कारण कई जरूरतमंदों को बैंक से लोन नहीं मिल पाता है। इस समस्या का समाधान के लिए सरकार कार्य कर रही है। सरकार और बैंक प्रबंधकों के प्रयास से जनकल्याणकरी योजनाओं को वृहत रूप दिया जा रहा है। ये सारी बातें सीएम ने ऑल इंडिया एम्पलाई वेलफेयर सोसाइटी के दूसरे फाउंडेशन डे (Second Foundation Day of All India Employees Welfare Society) को संबोधित किया।

स्वरोजगार की ओर विशेष ध्यान देना है
इस दौरान उन्होंने कहा कि जनजातियों की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। मौके पर सीएम ने कहा कि आने वाले समय में बैंकों के होने और निजीकरण के कारण नौकरियों की संख्या घटती जा रही है ऐसे में हमें स्वरोजगार की ओर विशेष ध्यान देना है सीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम के जरिए सरकार शोषित और वंचित समाज के युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान कर रही है।

रांची स्थित कार्यालय से ऑनलाइन किया संबोधित
बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन शनिवार को जमशेदपुर के धतकीडीह स्थित अर्बन कम्युनिटी हॉल में आयोजित ऑल इंडिया सेंट्रल बैंक फाउंडेशन और दूसरी बैठक संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने यह वार्षिक सम्मेलन कायक्रम अपने रांची स्थित कार्यालय से ऑनलाइन से संबोधित किया। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सोसायटी बैंक में चल रही योजनाओं से आदिवासी, जनजाति, पिछड़े वर्ग के लोगों को लाभान्वित करने का हर संभव प्रयास करें।
