logo

Jharkhand Weather Updates : सक्रिय हुआ मानसून, 4 जुलाई तक पूरे राज्य में होगी मूसलाधार बारिश

a195.jpg

डेस्क: 

झारखंड में शुक्रवार को सुबह की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई। ये इस बात की तस्दीक है कि राज्य में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पूरे झारखंड में मानसून टर्फ का असर पड़ा है। इस बीच बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने से पूरे झारखंड में आगामी 4 जुलाई तक बारिश होने का अनुमान जाहिर किया गया है। शुक्रवार को राजधानी रांची में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश की वजह से कई इलाकों में जलजमाव की भी स्थिति पैदा हो गई है। 

4 जुलाई तक पूरे झारखंड में भारी बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 1 जुलाई से संताल परगना के 6 जिलों (साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा और देवघर) सहित रांची, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और जमशेदपुर में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। कई जिलों में भारी बारिश शुरू हो गई है। अन्य इलाकों में हल्के व मध्यम दर्ज की बारिश होने की संभावना व्यक्त की कई है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून सक्रिय होने से पूरे झारखंड में भारी बारिश होगी। कई इलाकों में वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। 

पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल कम बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि अभी तक झारखंड में अन्य वर्षों के मुकाबले कम बारिश हुई है। झारखंड में इस वक्त लगभग 189.5 मिमी बारिश हो जाती थी लेकिन अभी तक महज 95.7 मिमी ही बारिश रिकॉर्ड की गई है। कहा जा रहा है कि जुलाई और अगस्त में इसकी भरपाई होगी।