logo

सुबोधकांत सहाय की पहल से मिला HEC मजदूरों को एक महीने का वेतन, 2 महीने से जारी है आंदोलन 

SUBODH.jpg

रांची 

रांची के पूर्व सांसद सह केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की पहल से एचईसी मजदूरों को आज एक महीने का वेतन भुगतान कर दिया गया। बता दें कि एचईसी बचाओ मजदूर जनसंघर्ष समिति के बैनर तले गत 67 दिनों से चल रही मजदूरों के आंदोलन के बीच आज सहाय ने इसमें हस्तक्षेप किया। सहाय ने निदेशक वित्त से दूरभाष पर बात  कर मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय को जल्द समाप्त करने को कहा है। इसके बाद निदेशक वित्त ने एक महीने का वेतन का भुगतान कर दिया। 

काम पर लिया जायेगा वापस 
प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि नई निविदा भी बहुत जल्द निकाली जायेगी और मजदूरों को काम पर वापस  ले लिया जाएगा। प्रबंधन ने कहा है कि सभी प्रकार की विसंगतियों को भी दूर कर लिया जाएगा। सुबोधकांत सहाय ने एचईसी के सभी संघर्षरत मजदूरों को आश्वस्त किया है कि वो कल भी एचईसी के मजदूरों के साथ खड़े थे और आगे भी उनके साथ रहेंगे। एचईसी के मजदूरों ने इसके लिए पूर्व सांसद सह केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को धन्यवाद दिया। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn