दुमका
दुमका में नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म (Rape) और हत्या (Murder) का खुलासा हो गया है। पुलिस ने आरोपी शिशु टुडू को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया और सूचना है कि इस बीच 500 लोगों से पूछताछ (Interrogation) की गई। ताजा मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा स्कूल से लौटने के बाद मवेशी लाने गई थी। इसके बाद वह नहीं लौटी, लेकिन मवेशी लौट आए। घरवालों ने खोज शुरू की तो छात्रा का शव गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर बने चेक डैम (Check Dam) के पास अर्धनग्न हालत में मिला। इस मामले में पुलिस ने 35 वर्षीय शिशु टुडू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया है। बताया गया है कि आरोपी चार बच्चों का पिता है।

क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, यह हृदयविदारक घटना 9 अक्टूबर 2026 को घटी है। पुलिस ने बताया है कि काठीकुंड की नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा स्कूल से घर लौटने के बाद गांव के पास मैदान में अपने मवेशियों को लाने के लिए गई थी। बहुत देर के बाद भी जब छात्रा घर नहीं लौटी तो उसकी मां खोजने निकली। इस दौरान मैदान में झाड़ियों के पास बेटी की चप्पल और मवेशियों को बांधने वाली रस्सी मां को दिखाई पड़ी। मां ने इसकी सूचना गांव के बाकी लोगों को दी। लोगों ने जब छात्रा की तलाश शुरू की तो गांव से करीब 500 मीटर दूर चेक डैम के पास एकांत स्थान से छात्रा का शव बरामद किया गया।
.jpeg)
500 लोगों से पुलिस ने की पूछताछ
घटना की पड़ताल के दौरान पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल यानी (SIT) का गठन किया। इस जांच अभियान में डॉग स्क्वॉड, फिंगरप्रिंट टीम, एफएसएल और तकनीकी सबूतों का सहारा लिया गया। पुलिस ने जीतपुर, भंडारा, पिपरा समेत आसपास के गांवों में छानबीन की और करीब 500 लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान रासी टोला, पिपरा निवासी शिशु टुडू के चेहरे पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस का शक उस पर गहराया। उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में ही आरोपी ने अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
