logo

शादी के 25 साल बाद भी नहीं हुआ बच्चा, अब कुएं में मिला महिला का शव; रहस्यमयी मौत!

crime310.jpg

दुमका
दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बहियार स्थित कोदवा बांध के पास एक कुएं से महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान अशोक पोद्दार की पत्नी पत्रिका देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, महिला की शादी करीब 25 साल पहले हुई थी, लेकिन उसे कोई बच्चा नहीं था। महिला शनिवार सुबह करीब 4 बजे शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी देर तक खोजबीन के बाद उसका शव कुएं में मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से निकाला शव
घटना की सूचना मिलते ही सरैयाहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मृतका के परिजन सदमे में हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाल है।

हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों ही आशंकाओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया है। अभी तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Tags - Dumka News Woman Body Found Well Death Case Jharkhand Crime News Suspicious Death Dumka Police Saraiyahat IncidentJharkhand News Dumka Crime News Woman Death Police Investigation Breaking News Local News