logo

BCCL के आउटसोर्सिंग में 60 फीट नीचे गिरी डंप वाहन, ड्राइवर की दर्दनाक मौत, 2 दिन पहले ही किया था ज्वाइन

BCCL के आउटसोर्सिंग में 60 फीट नीचे गिरी डंप वाहन, ड्राइवर की दर्दनाक मौत, 2 दिन पहले ही किया था ज्वाइन

द फॉलोअप डेस्क
धनबाद के BCCL की आउटसोर्सिंग में ओबी डंप में बड़ा हादसा हुआ है। यहां ओबी डंप के दौरान वॉल्वो वाहन करीब 60 फीट नीचे खाई में गिर गया। नीचे गिरने के साथ ही वाहन में आग लग गई। इस घटना में ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वॉल्वो ऑपरेटर का नाम सुहैल आलम उर्फ बादल है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का महौल हो गया। कर्मियों ने घटना की जानकारी तुंरत आउटसोर्सिंग प्रबंधन को दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद शव को वाहन से बाहर निकाला गया। शव पूरी तरह से झुलस गया था। बाहर निकालने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुखद बात यह है कि सुहैल ने दो दिन पहले ही यहां ज्वाइन किया था।


डंपिंग के दौरान अनियंत्रित होकर वाहन खाई में गिरी
 हादसा BCCL के भौरा इजे एरिया अंतर्गत चल रही आउटसोर्सिंग कंपनी एटी देवी प्रभा में ओबी डंप के दौरान हुआ है। सुहैल वाहन में ओबी लोड डंप के लिए पहुंचे थे। ओबी डंप में वह वाहन अनलोड कर रहा था। डंपिंग के दौरान अनियंत्रित होकर वाहन करीब 60 फीट नीचे खाई में जा गिरा। वाहन के नीचे गिरने के साथ उसमें आग लग गई। कर्मियों ने तुरंत घटना की जानकारी आउटसोर्सिंग प्रबंधन को दी। आउटसोर्सिंग प्रबंधन के द्वारा जलते हुए वॉल्वो वाहन को पोकलेन मशीन से तुड़वाकर शव को बाहर निकाला गया। कड़ी मशक्कत के बाद शव को वाहन से बाहर निकाला गया। शव पूरी तरह से झुलस चुका है। 


दो दिन पहले ही किया था ज्वाइन
सबसे दुखद बाद यह है कि सुहैल ने दो दिन पहले ही भौरा आउटसोर्सिंग ज्वाइन किया था। इसके पहले वह एटी देव प्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी के किसी दूसरे यूनिट में काम कर रहा था। वह भूली ओपी क्षेत्र के पांडरपाला न्यू इस्लामपुर का रहने वाला था। पिछले साल ही उसकी शादी हुई थी। उसके पिता का नाम मो रियाज है, दो भाईयों में वह छोटा भाई था। बड़ा भाई दूसरे राज्य में काम करता है।