logo

रांची : रामनवमी जुलूस के दौरान भड़काऊ नारेबाजी मामले में गिरफ्तारी से भड़के लोग, अन्नपूर्णा देवी पहुंचीं

annjkji.jpg

कोडरमाः
कोडरमा के जलवाबाद में रामनवमी जुलूस के दौरान 2 पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस मामले ने गुरुवार को फिर तूल पकड़ लिया। बुधवार को दोनों समुदायों के बीच प्रशासन ने शांति समिति की बैठक बुलाकर समाधान का रास्ता निकाला। दोनों समुदाय के प्रबुद्ध लोगों ने एकजुटता व आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इसी बीच पुलिस ने देर रात छापेमारी कर एक गुट के 24 लोगों के हिरासत में ले लिया। गुरुवार की सुबह लोगों का आक्रोश बढ़ गया।


बड़ी संख्या में लोग उपस्थित 
बड़ी संख्या में लोकाई व अन्य क्षेत्रों की महिलाओं ने कोडरमा परिसदन पहुंचकर धरना दिया। इसके बाद मामले की जानकारी जिले में कैंप कर रहे आला अधिकारियों को दी गई। एवी होमकर,असीम विक्रांत मिंज व डॉ नरेंद्र सिंह कोडरमा परिसदन में कैंप कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक डॉ. नीरा यादव परिसदन पहुंचीं। नीरा यादव भी उच्चाधिकारियों से मिलकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाई। इधर, बाद में पुलिस द्वारा कुछ लोगों को पीआर बांड पर छोड़ा गया।


पुलिस की कार्यशैली पर सवाल 
पदाधिकारियों से घटना पर चर्चा करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया गया। मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि जब शांति समिति की बैठक में दोनों पक्षों के बीच शांति बहाल किया तो फिर एक समुदाय विशेष पर कार्रवाई करना सही नहीं है। मौके पर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे।