logo

रांची : बसंत सोरेन को थोड़ी राहत, अब 29 अगस्त को EC में होगी अगली सुनवाई

basant-soren.jpg

रांचीं:
दुमका से विधायक बसंत सोरेन (Basant Soren) के मामले में निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने आज की सुनवाई पूरी कर ली है। अब 29 अगस्त को सुनवाई होगी। बता दें कि इससे पहले 18 अगस्त को सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से संबंधित खनन पट्टा मामले (mining lease case) कि निर्वाचन आयोग में सुनवाई पूरी हो गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा दोनों की तरफ के वकीलों ने अपना पक्ष रखा था। जो भी आवश्यक डॉक्यूमेंट थे उसे निर्वाचन आयोग को सौंप दिया गया है। अब फैसले का इंतजार किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग किसी भी दिन अपना फैसला सुना सकती है।


भाजपा नेताओं ने लगाया आरोप
बता दें कि राज्यपाल से भाजपा नेताओं ने बसंत सोरेन के खिलाफ शिकायत कर उन्हें खनन कंपनी में साझेदार बताया है। बसंत सोरेन के खिलाफ भी भाजपा ने पद का दुरुपयोग करने की शिकायत रमेश बैस से की थी। दुमका विधायक को अयोग्य करार दिए जाने की मांग की गई थी। राज्यपाल रमेश बैस ने बसंत सोरेन से जुड़ा यह मामला भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भारत निर्वाचन आयोग को भेजा था। अब इन मामलों में दोनों भाइयों की चुनाव आयोग में पेशी जारी है।